गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ रोड पर गिरा पेड़, पुलिस ने तत्परता से हटाकर बहाल किया यातायात

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर आंधी-तूफान के चलते एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक रास्ता बंद होने से यात्रियों में चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली गंगोलीहाट प्रभारी कैलाश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही समय में सड़क को साफ कर यातायात सुचारू कर दिया। पुलिस की तत्परता से यात्रियों ने राहत की सांस ली और सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।