पिथौरागढ़ । आदि कैलाश एवं ॐ पर्वत यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए अब पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से भी इनर लाइन परमिट जारी होने शुरू हो गए हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर जिला अस्पताल के कमरा नंबर 10 में मेडिकल परीक्षण के साथ परमिट सुविधा प्रारंभ की गई है। इससे यात्रियों को धारचूला के अलावा पिथौरागढ़ शहर से भी परमिट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि 23 मई को 1645 इनर लाइन परमिट जारी किए गए। वहीं, मात्र 23 दिनों में वर्ष 2026 में जारी परमिटों की संख्या 18,561 पहुंच गई है। यात्रा को लेकर पर्यटकों में लगातार उत्साह बढ़ रहा
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से भी बनने लगे आदि कैलाश यात्रा के इनर लाइन परमिट
