पिथौरागढ़ । पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली पिथौरागढ़ के SHO ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाशघर रोड स्थित एक होटल से गोवर्धन नगरकोटी निवासी दौला को 56 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों को हिरासत में लेकर वाहन सीज किए गए। थल क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने पर एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया
पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब संग युवक गिरफ्तार
