पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ा बोझ

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली । देशभर में आज फिर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित होने लगे हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू दरों में वृद्धि की गई है। पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दामों में यह लगातार चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है।