मानसून से पहले गर्मी का प्रकोप, 30 जून तक उत्तराखंड में दस्तक देगा मानसून

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है, जिससे लोगों को दिन के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है। मानसून की दस्तक के साथ तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।