UIDAI का बड़ा तोहफा: आधार में ईमेल अपडेट अब मुफ्त, 1 जुलाई से लागू होगी सुविधा

खबर शेयर करें 👉

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को बड़ी राहत देते हुए ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सुविधा छह महीने के लिए निशुल्क करने का ऐलान किया है। 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अब तक इस सेवा के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, लेकिन UIDAI के नए निर्णय के बाद यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इससे करोड़ों आधार उपयोगकर्ताओं को लाभ मिलेगा और डिजिटल सेवाओं का उपयोग और अधिक आसान होगा। अधिक जानकारी के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।