1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम, LPG से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक पड़ेगा असर

खबर शेयर करें 👉

1 जुलाई 2026 से आम लोगों की जेब और दैनिक सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो सकते हैं। आधार कार्ड में ईमेल अपडेट की सुविधा दिसंबर तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। वहीं तेल कंपनियां LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा करेंगी, जिससे कीमतों में बदलाव संभव है। ATF तथा CNG-PNG की दरों में भी संशोधन हो सकता है। HDFC रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड धारकों को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा जुलाई में विभिन्न राज्यों में बैंक करीब 12 दिन बंद रहेंगे।