राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय मुनस्यारी दौरे पर पहुंचे

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) शनिवार को अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया।

आगमन के उपरांत पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन की सराहना की।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वे क्षेत्र की विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान सीमांत क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और स्थानीय समस्याओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जायेगी।