उत्तराखंड क्रांति दल के आह्वान पर डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक व्योम रेस्टोरेंट में वरिष्ठ आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 2017 से 2021 तक आवेदन जमा करने वाले कई आंदोलनकारियों के नाम प्रशासन की जारी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र चिन्हीकरण समिति गठित कर पूर्व की भांति चयन प्रक्रिया अपनाते हुए वंचित आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की। गोविंद सिंह रावत ने बताया कि वंचित आंदोलनकारी 22 मई को डीडीहाट में जुलूस निकालकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। इस दौरान दिनेश गुरु रानी ने अपने 671वें दिन के पौधारोपण अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने उठाई दर्जे की मांग, 22 मई को डीडीहाट में निकलेगा जुलूस
