खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को कृषि से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, टिलर चलाकर दिया जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश
