पिथौरागढ़ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ द्वारा शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनंजय चतुर्वेदी ने की। अभियान का उद्देश्य ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से सप्ताह में दो दिन पैदल या साइकिल से न्यायालय आने की अपील की गई। अभियान के तहत सभी प्रतिभागी भाटकोट तिराहे से पैदल न्यायालय परिसर पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन चन्द्र भट्ट सहित कई अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद
‘सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता पैदल पहुँचे न्यायालय
