बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन पर कई वार किए और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ मनीष शर्मा के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, स्कूल जाते समय घात लगाकर किया हमला
