पिथौरागढ़ में ‘आनंदमठ’ और ‘नदी प्यासी थी’ के मंचन ने बांधा समां, दर्शकों ने की जमकर सराहना

खबर शेयर करें 👉

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ एवं कालिदास जयंती के उपलक्ष्य में भाव राग ताल नाट्य अकादेमी द्वारा नगर निगम हॉल, पिथौरागढ़ में दो नाट्य प्रस्तुतियों—’नदी प्यासी थी’ और ‘आनंदमठ’ का सफल मंचन किया गया। दोनों नाटकों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, दमदार अभिनय और सामाजिक-सांस्कृतिक संदेशों से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से राष्ट्रभक्ति पर आधारित ‘आनंदमठ’ के दृश्यों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और निर्देशन की खूब सराहना हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रस्तुति को यादगार बताया।