चोरी का खुलासा: रिश्तेदार के घर से उड़ाए आभूषण बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम सुजई निवासी रमेश सिंह धामी ने रिश्तेदार के घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद अहमद नबी (37), निवासी धमौरा, थाना मिलक, रामपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर एक चौकर, मोतियों की माला, लाल छोटे मोतियों की माला तथा डिजाइनदार पीली धातु की चैन से जुड़ा गोलबंद का आधा हिस्सा बरामद हुआ। वादी और उनकी पत्नी ने आभूषणों की पहचान चोरी हुए सामान के रूप में की। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।