पिथौरागढ़, 7 सितंबर। जिले में लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर तहसीलों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नदी-नालों के जलस्तर, सड़क मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को आपदा तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने, सड़क बाधित होने पर तत्काल जेसीबी व मशीनरी लगाने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लोगों से नदी-नालों के पास जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।
आपदा कंट्रोल रूम: 8218857220, 8449305857, 05964226326

