घाट पुल के करीब मसान बाबा मंदिर के पास टैक्सी पर गिरा भारी बोल्डर, एक यात्री गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। घाट पुल से गंगोलीहाट की ओर करीब 50–100 मीटर आगे मसान बाबा मंदिर के पास भारी बोल्डर गिरने से ऑल्टो टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय टैक्सी में 4–5 लोग सवार बताए जा रहे हैं। एक यात्री के गंभीर घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।