पिथौरागढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल पर है।
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारी PLI योजना में भेदभाव समाप्त करने एवं इसे वापस लेने, 11वीं और 12वीं द्विपक्षीय समझौते को लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पेंशन अपडेट एवं पुरानी पेंशन बहाल करने सहित लंबित कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग करेंगे।
UFBU पिथौरागढ़ की टीम ने बैंक कर्मचारियों से एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। इस संबंध में भारत सिंह डिगारी, हरीश जोशी, रेणु हह्यांकी नागन्याल, उमंग वर्मा, दिनेश चंद एवं राजेंद्र धामी (PNB) ने बैंक कर्मचारी साथियों से अपनी जायज मांगों के समर्थन में एकजुट रहने का आह्वान किया।

