पिथौरागढ़। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के विरोध में रविवार, 15 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर कांग्रेस विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने विधायक पर साढ़े चार साल तक क्षेत्र की अनदेखी और अब चुनाव नजदीक आने पर अनुशासनहीनता करने के आरोप लगाए। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने विधायक पर गुंडागर्दी, दादागिरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यक्रम में हुई घटना को निंदनीय बताया।
प्रदर्शन में दर्जा मंत्री हेमराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

