जौलजीबी मेले में हंगामा और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप, विधायक हरीश धामी समेत 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने धारचूला विधायक एवं मेला समिति अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा मेले का उद्घाटन कर कार्यक्रम समाप्त करने के बाद विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान तोड़फोड़ और पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने का भी आरोप है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न आरोपों में बीएनएस की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।