धारचूला में महिला हत्याकांड का खुलासा, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून से सने कपड़े बरामद

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। धारचूला में खोतिला पुल के पास महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान 35 वर्षीय मीनू लोहारी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि वह करीब तीन वर्षों से देवराज नबियाल (35), निवासी खोतिला के साथ रह रही थी। घटनास्थल और आरोपी के घर की जांच के दौरान बेड व फर्श पर खून के निशान मिले। तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 6 नवंबर की रात एसएसबी कैंप के पीछे काली नदी किनारे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खून लगा शर्ट, जूते और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।