देहरादून। पिथौरागढ़ जनपद के निवासी डॉ. आयुष जोशी ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासनादेश के तहत उन्हें एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्ति पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व डॉ. जोशी राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें शिक्षण, अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों का लगभग सात वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एनआईटी उत्तराखंड से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है तथा सीबीआरआई रुड़की में भी शोध कार्य किया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. तृप्ता ठाकुर ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

