पिथौरागढ़ में नाबालिग बालिकाओं की तस्करी के मामले में महिला गिरफ्तार, चम्पावत से पकड़ी गई आरोपी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नाबालिग बालिकाओं की तस्करी और यौन शोषण के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय महिला आरोपी को चम्पावत से गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिग बालिकाओं का कथित रूप से शारीरिक शोषण के उद्देश्य से दुर्व्यापार किए जाने के संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सुरागरसी और जांच के आधार पर आरोपी पूजा बिष्ट, निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में सामने आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।