‘आदि कैलाश यात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ, धारचूला से एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। धारचूला से आज ‘आदि कैलाश यात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को विधिवत रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आवास की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई है। ‘आदि कैलाश यात्रा’ धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।