अस्कोट में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने खुद पहुंचकर किया सरेंडर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़।। जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र के ग्राम द्वालीसेरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। भुवन प्रसाद (42) ने कथित अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी गीता देवी (38) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं पीपली चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है।