पिथौरागढ़ – न्यू भाटकोट वार्ड में कल हुई तेज बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नगर निगम की सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई, साथ ही बिजली के पोल गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सड़क धंसने से आसपास के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है और बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से तत्काल सड़क निर्माण व बिजली बहाली की मांग की है, ताकि जनजीवन जल्द सामान्य हो सके।
पिथौरागढ़ बारिश से न्यू भाटकोट वार्ड में सड़क ध्वस्त, बिजली गुल, लोगों का जनजीवन ठप
