दादी के गहनों पर नातिनी ने किया हाथ साफ , प्रेमी संग मिलकर रची चोरी की साजिश — पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जिले के जाजरदेवल थाना क्षेत्र के बीसाबजेड़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नातिनी ने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 28 अप्रैल को महिला द्वारा गहने चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंजलि को सातसिलिंग के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने साथी अमित बोरा के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। दोनों ने गहनों को बेचकर सेकेंड हैंड कार खरीद ली थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।