हेरोइन लेकर आया बाजार, SOG ने भेजा सलाखों के पार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ । सीमांत जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.69 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम महादेव धारे वाली रोड पर बौद्ध आश्रम के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान स्कूटी से आ रहा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 5.69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अक्षत कुमार (22 वर्ष), निवासी न्यू बजेठी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी सीज कर दी है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता से हेरोइन लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचता था।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इस टीम में
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल, सोनू कार्की एवं गोविन्द रौतेला शामिल रहे