मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई बेरीनाग की प्रिंसी, बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में बनाई जगह

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र स्थित साधना इंटर कॉलेज खितोली की मेधावी छात्रा प्रिंसी कार्की ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में पूरे उत्तराखंड में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रिंसी कार्की को सम्मानित किया गया। प्रिंसी की सफलता को कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पांडे, प्रबंधक चम्पा पंत सहित समस्त विद्यालय परिवार ने प्रिंसी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र में भी प्रिंसी की इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है।