पिथौरागढ़ । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधायक मयूख महर का पुतला दहन किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस कार्रवाई के विरोध में महर समर्थकों ने भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विधायक मयूख महर ने अपने कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। महिला चिकित्सालय में लिफ्ट लगाने हेतु 40 लाख रुपये देने की पेशकश के बावजूद सरकार और प्रशासन द्वारा नियमों का हवाला देकर प्रस्ताव को रोका गया, जिसे बाद में दबाव के चलते जिला योजना में शामिल किया गया।
समर्थकों ने दावा किया कि सीसीटीवी कैमरे, नर्सिंग कॉलेज, महिला बॉक्सिंग हॉस्टल और पेयजल सुविधाओं जैसे कार्यों से महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक द्वेष के चलते विकास कार्यों में बाधा डाल रही है और अब पुतला दहन कर मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
पुतला दहन पर सियासत तेज: विधायक मयूख महर के समर्थन में उठी आवाज, भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप
