पिथौरागढ़ पुलिस ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और वारंटी अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जाजरदेवल में नशे में वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। गंगोलीहाट, बेरीनाग और झूलाघाट में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग व लोक अवदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई हुई। वहीं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पिथौरागढ़ पुलिस का सघन अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने पर 5 गिरफ्तार, कई वाहन सीज
