पिथौरागढ़- जिले के जाखनी क्षेत्र में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रबी की मुख्य फसल गेहूं के क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम स्वयं खेत में पहुंचे और फसल कटाई की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन का सटीक आंकलन होता है, जो किसानों को मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए।
डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को सभी चयनित स्थलों पर क्रॉप कटिंग कार्य गंभीरता से कराने और किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डीएम ने जाखनी गाँव पहुँचकर काटी गेहूं की फसल, गेहूं उत्पादन के सटीक आंकलन पर दिया जोर
