पिथौरागढ़ में पार्किंग निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगा संचालन

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सभी पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्राधिकरण द्वारा थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराकर कमियों का निराकरण भी सुनिश्चित किया गया है और हस्तांतरण की प्रक्रिया इस माह पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशों पर पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रशासन का कहना है कि शीघ्र ही इन पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार