पिथौरागढ़ में तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश, शहर में जगह-जगह जलभराव

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि व भारी बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, वहीं नालियों के उफान से कई जगह गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। लोग जलभराव से झुझते नजर आए हालांकि प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए जाने की बात कर रहा है और जल निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।