पिथौरागढ़ में SOG का बड़ा एक्शन, 13.40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.40 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम ने डाट पुलिया से कृष्णापुरी रोड पर चेकिंग के दौरान राहुल सिंह उर्फ जैकर निवासी थरकोट, बालाकोट को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 13.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खटीमा के झनकट क्षेत्र से स्मैक लाकर खुद सेवन करने और अन्य लोगों को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस अब नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।