पिथौरागढ़। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस ने एक युवक को 1.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम सेराघाट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (22 वर्ष), निवासी ग्राम बांस के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस स्मैक के स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आमजन से नशे के कारोबार की सूचना देने की अपील की है।

