राशन कार्ड के ऑनलाइन कार्यों के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के लोग अब राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन कार्यों के लिए निशुल्क पंजीकरण करा सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि इसके लिए भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग सिटीजन लॉगिन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के खाद्यान्न भंडार के पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन कार्यों को आसानी से पूरा किया जा सके।

पोर्टल: https://uk.smartpds.nic.in/login