पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने जिले की अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने बताया कि टनकपुर- पिथौरागढ़ राजमार्ग पर स्वाला क्षेत्र में घंटों जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आगे बढ़ने पर जंगलों में लगी आग भयावह रूप में दिखी, लेकिन कहीं भी फायर कर्मी सक्रिय नजर नहीं आए।
विधायक ने शहर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस चालान काटने में व्यस्त है, जबकि पार्किंग व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही। उन्होंने किमचौड़ स्विमिंग पूल को पेयजल योजना से भरने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि जहां आम जनता पानी के लिए परेशान है, वहीं इस तरह के फैसले असमानता को बढ़ावा दे रहे हैं।
विधायक मयूख महर ने उठाए सड़क, आग और शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल
