भारत में मार्च महीने के दौरान एलपीजी की खपत में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एजेंसी के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह कमी आई। मार्च में खपत 23.79 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 27.29 लाख टन से लगभग 12.8 प्रतिशत कम है। इसका असर घरेलू रसोई गैस और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ा है। उल्लेखनीय है कि भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत आयात के जरिए पूरा करता है, जिससे वैश्विक हालात का सीधा असर पड़ता
पश्चिम एशिया संकट का असर: भारत में एलपीजी खपत 13% घटी
