पिथौरागढ़। जनपद में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने सभी उपजिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के समन्वय से अवैध कब्जों को हटाने और नए अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने ड्रोन कैमरों से फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाने और जीआईएस मैपिंग कराने को कहा है। साथ ही नियमित समीक्षा और कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।
पिथौरागढ़ में अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस: डीएम के सख्त आदेश, ड्रोन से होगी निगरानी
