थलकेदार मंदिर में 2 फरवरी को होगा यज्ञ ग्रामवासियों से सहभागिता की अपील

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध थलकेदार मंदिर में आगामी सोमवार, 2 फरवरी 2026 (20 माघ) को विधिवत यज्ञ (हवन) का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आयोजन से जुड़े हर सिंह वल्दिया ने बताया कि यज्ञ पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर धूप, अक्षत एवं उघाई सहित मंदिर परिसर में उपस्थित होकर यज्ञ में सहभागिता करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा है कि ग्रामवासी अपने पड़ोसी गांवों और परिचितों को भी इस धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी दें।

आयोजकों के अनुसार यह यज्ञ क्षेत्र में शांति, समृद्धि और मंगलकामनाओं के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिससे सामाजिक एकता के साथ-साथ धार्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा।