गणित को क्यों नहीं मिलता नोबेल पुरस्कार? जानिए पीछे की वजह

खबर शेयर करें 👉

1901 से अब तक भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के लिए 600 से अधिक नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं, लेकिन गणित को इनमें कभी शामिल नहीं किया गया। अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 में अपनी वसीयत में इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी थी, पर गणित का उल्लेख नहीं किया। इतिहासकारों के अनुसार, इसके पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। माना जाता है कि नोबेल ने विज्ञान और समाज से सीधे जुड़े क्षेत्रों को अधिक महत्व दिया, इसलिए गणित को पुरस्कार सूची में शामिल नहीं किया गया।