सर्दियों में सांपों का न दिखना दरअसल उनकी जैविक प्रकृति से जुड़ा है। सांप शीत-रक्ती जीव होते हैं, यानी उनका शरीर अपना तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर पाता। ठंड बढ़ने पर उनका तापमान गिर जाता है और वे हाइबरनेशन की अवस्था में चले जाते हैं। इस दौरान उनकी गतिविधियां लगभग बंद हो जाती हैं। तापमान से बचने के लिए सांप ज़मीन के बिलों, चट्टानों की दरारों, पेड़ों की जड़ों या पुराने भवनों की दीवारों के भीतर छिप जाते हैं और गर्मी लौटने तक वहीं रहते हैं।
ठंड में क्यों नहीं दिखते सांप? जानिए कहां छिप जाते हैं ये जीव
