बीजेपी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन था? अब तक किस-किस ने संभाली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। उनके बाद पार्टी की कमान समय-समय पर कई वरिष्ठ नेताओं ने संभाली।
अटल बिहारी वाजपेयी के बाद लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके बाद मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णमूर्ति, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने यह जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान में जेपी नड्डा इस पद पर हैं, जिनकी जगह अब नितिन नबीन भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।