2000 से 2026 तक चांदी की कीमतों का सफर, कहां से कहां पहुंची

खबर शेयर करें 👉

चांदी की कीमतों ने बीते 26 वर्षों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। गुरुवार को चांदी ₹4,04,500 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। फोर्ब्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2000 में चांदी की कीमत मात्र ₹7,900 प्रति किलोग्राम थी। 2005 में यह ₹10,675, 2010 में ₹27,255 और 2015 में ₹37,825 प्रति किलोग्राम रही। कोरोना काल के बाद कीमतों में तेज़ी आई और 2020 में चांदी ₹63,435 प्रति किलोग्राम पहुंची। इसके बाद 2025 में चांदी ₹2,09,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, औद्योगिक मांग, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती रुचि ने चांदी की कीमतों को ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है।