पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने पीएम श्री सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, सुविधाओं और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें लक्ष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना की भी जांच की और किचन में स्वच्छता व भोजन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील भी ग्रहण किया। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
जब डीएम ने बच्चों संग बैठकर खाया मिड-डे मील।
