चेतावनी! आने वाले वर्षों में पड़ेगी जानलेवा गर्मी, भारत पर रेड अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने आने वाले समय में भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2050 तक दुनिया के करीब 4 अरब लोग ऐसी अत्यधिक गर्मी का सामना करेंगे, जिसे इंसानी शरीर सहन नहीं कर पाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान इतना बढ़ सकता है कि धरती मानो उबलने लगेगी। इस रिपोर्ट में भारत के लिए खास तौर पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया उन देशों में शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने समय रहते ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई है।