W, W, W, W, W, W, W — स्टार्क का तूफ़ान, इंग्लैंड ढेर!

खबर शेयर करें 👉

एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी तबाह कर दी। स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके और इंग्लिश टीम को सिर्फ 32.5 ओवर में 172 रन पर समेट दिया। स्टार्क के नाम पहली बार टेस्ट में 7 विकेट दर्ज हुए। इससे पहले उनका बेस्ट 2025 में विंडीज के खिलाफ 6/9 और 2024 में भारत के खिलाफ 6/48 रहा था। इंग्लैंड की ओर से सिर्फ हैरी ब्रूक (52) ही संघर्ष कर सके।