“वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत — महिला कांग्रेस ने की पहल

खबर शेयर करें 👉

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के तत्वावधान में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। महिला कांग्रेस ने इस अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कार्यालय से किया।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि यह अभियान जिले के हर ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और वर्तमान में बिहार में हो रहे चुनावों में मतदाता सूची में गंभीर धांधलियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर अभियान चलाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजु लुंठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी, एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरीश कुमार, खीमराज जोशी, नितिन कुमार, सुनीता आर्या, गीता पेरा, गीता तिवारी, शंकरलाल, भूपेश नगरकोटी और दीपक लुंठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।