55वीं वाहिनी सशस्त्र बल, पिथौरागढ़ के प्रांगण में आज श्रद्धा और उल्लासपूर्वक भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री आशीष कुमार ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और उनके परिजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान विश्वकर्मा की आराधना से हुआ। इस दौरान वाहन, मशीनरी और शस्त्रों का पूजन किया गया। सभी कार्मिकों ने सामूहिक प्रार्थना कर वाहिनी की निरंतर प्रगति, राष्ट्र की सुरक्षा, तकनीकी दक्षता और जवानों के मंगलमय भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। अधिकारियों ने जवानों को भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को आत्मसात कर कार्यक्षेत्र में परिश्रम, अनुशासन और तकनीकी निपुणता को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।समारोह के दौरान पारिवारिक एवं उत्सवमय माहौल रहा, जिसमें सभी कार्मिकों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की
55वीं वाहिनी सशस्त्र बल पिथौरागढ़ में श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
