उत्तराखंड पुलिस में महानिरीक्षक (IG) जैसे उच्च पद से सेवानिवृत्त होने के बाद श्रीमती बिमला गुंज्याल ने समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने पैतृक गांव गुंजी, विकासखंड धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ में निर्विरोध ग्राम प्रधान बनकर जनसेवा का संकल्प लिया। उनका यह निर्णय ग्रामीण विकास और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है। बिमला जी के लंबे प्रशासनिक अनुभव और समर्पण से क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। राज्य की हर बेटी उनके पदचिन्हों पर चले — यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
IG पद से सेवा निवृत्त होकर बनीं ग्राम प्रधान,बिमला गुंज्याल ने पेश की मिसाल
